मध्य प्रदेश के मंदिरों में आज चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में किया जा रहा आयोजन

Temple Cleanliness Campaign

Temple Cleanliness Campaign MP: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह रखा गया है। इस आयोजन को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसी के चलते अब रविवार यानी आज मध्य प्रदेश के मंदिरों में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर प्रदेश भर में पार्टी द्वारा यह अभियान चलाया जाने वाला है।

कौन कहां करेगा सफाई

आज प्रदेश के मंदिरों में चलाए जाने वाले इस स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन के राम जनार्दन मंदिर में मंत्री और कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाएंगे। पन्ना के बलदेवजी मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर मौजूद राम मंदिर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, अभियान का नेतृत्व करेंगे। इस तरह से विदिशा के खाटू श्याम मंदिर, इंदौर के अन्नपूर्णा और श्रीविद्या धाम मंदिर, जबलपुर के गढ़ाताल मंदिर समेत प्रदेश भर के शहरों के अलग-अलग मंदिरों में नेता और कार्यकर्ता मिलकर सफाई करेंगे।

PM मोदी ने किया था आग्रह

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव संबोधित करते हुए यह कहा था कि “मैं आग्रह करता हूं कि अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देश के सारे मंदिरों और तीर्थ स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। हमारे देश में शुरुआत से ही युवाओं को सर्वोपरि माना गया है और भारत को अपने हर लक्ष्य तक पंहुचाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वतंत्र मानसिकता के साथ युवाओं को आगे बढ़ना होगा और भारत की पूरी उम्मीदें युवाओं की मजबूत चरित्र पर निर्भर है। पीएम मोदी के आग्रह को देखते हुए प्रदेश भर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews