समस्या सुनने गए मंत्री जी जमीन पर बैठे, फिर जनता को गाड़ी में ले गए नगर निगम

समस्या सुनने गए मंत्री जी जमीन पर बैठे, फिर जनता को गाड़ी में ले गए नगर निगम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy minister pradyuman singh tomar) ने आज रविवार को फिर एक ऐसा काम किया कि जिससे वो शहर के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। मंत्री जी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वे अपनी विधानसभा में एक जगह जमीन पर बैठकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं और फिर कुछ महिलाओं को अपनी गाड़ी में बैठकर नगर निगम कार्यालय ले जाते हैं जहाँ पहले से  मौजूद कलेक्टर से महिलाओं की मुलाकात करवाते हैं।

दरअसल ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा लम्बे समय से गंदे पानी, सीवर युक्त बदबूदार पानी, पेयजल नहीं आने की समस्या से जूझता रहा है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस में रहते हुए इसके लिए बहुत लड़ाई लड़ी फिर कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहते हुए इसके लिए संघर्ष करते रहे अब जब वे भाजपा सरकार में मंत्री है तो अपने क्षेत्र की एक एक समस्या पर नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें – MP Weather : एक बार फिर शुरू होगा बारिश का दौर, इन जिलों में झमाझम के आसार

आज रविवार को मंत्री जी को मालूम पड़ा कि रामपुरी मोहल्ले में चार पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा है। सूचना मिलते ही मंत्री जी वहां पहुँच गए और लोगों से खासकर महिलाओं से समस्या पूछने लगे।  महिलाओं ने जब अपनी परेशानी बताई तो वे उनको अपनी गाडी में बैठाकर नगर निगम के बालभवन पर पहुँच गए।  यहाँ एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए पहले से मौजूद  कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector Koshalendra vikram singh) और प्रभारी नगर निगम कमिश्नर आशीष तिवारी (Ashish tiwari) से परेशान महिलाओं की बात कराई।  परेशानी सुनने के बाद अधिकारियों ने तत्काल टीम भेजकर इसके निराकरण के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – जब सड़क पर एक दूसरे को छड़ी से मारने लगे देवर भाभी, Video वायरल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि  इन लोगों ने मुझे वोट देकर जिताया है , मैं इनका सेवक हूँ , इनकी सेवा करना मेरा कर्तव्य है। इसलिए जब मुझे मालूम चला कि ये लोग पानी के लिए परेशान हैं तो इनको गाड़ी में बैठकर यहाँ ले आया।

ये भी पढ़ें – पूरे देश में एक साथ एक ही तिथि को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, इस खास दिन 101 साल बाद बना बेहद शुभ संयोग

https://vimeo.com/594084530

https://vimeo.com/594084723

https://vimeo.com/594084877

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews