
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की मुरार थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है जिस पर 18 वारदातें दर्ज हैं, ये शातिर बदमाश नकबजनी और लूट जैसी घटनाओं में माहिर है। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने लूट की चार वारदातों, चोरी की घटना को करना स्वीकार किया है। पुलिस ने लूटी गई 3 सोने की चैन, पर्स और मोबाइल बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों ने शहर में चैन स्नेचिंग की वारदातें बढ़ गई थी उसके बाद से पुलिस ऐसे बदमाशों की सर्चिंग में लगी थी। पिछले दिनों डकैती की योजना बनाते पकड़े गए बदमाशों से एक शातिर बदमाश की जानकारी मिली थी, पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
ये भी पढ़ें – MP में सुशासन : Good Governance Index 2021-22 ग्रुप B में हासिल किया शीर्ष स्थान
इस बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि मुरार थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग में शामिल शातिर बदमाश मालनपुर जिला भिंड क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के बाद एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया, सीएसपी ऋषिकेश मीणा (IPS), मुरार थाना टीआई शैलेन्द्र भार्गव को एक्टिव किया गया।
ये भी पढ़ें – पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला
मुरार पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर बदमाश की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने मुरार थाना क्षेत्र में 03 चैन स्नैचिंग, 01 चोरी एवं 01 लूट की वारदात करना स्वीकार किया। पकडे़ गये लुटेरे की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गये पर्स, 05 मोबाइल एवं 03 सोने की चैन को बरामद कर लिया। रिकॉर्ड खंगाले पर पता चला कि शातिर बदमाश पर पहले से 18 अपराध दर्ज हैं। एसपी ने उम्मीद जताई है इस आरपी से अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की भी सम्भावना है।
[dgv_vimeo_video id=”660096180″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

