मंदसौर : लूट के आरोपी को पकड़ने गए टीआई पर बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला

मंदसौर : लूट के आरोपी को पकड़ने गए टीआई पर बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला

राकेश धनोतिया, मंदसौर। प्रदेश के मंदसौर जिले में शहर कोतवाली निरीक्षक अमित सोनी पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टीआई को तुरंत मंदसौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उनका ऑपरेशन हुआ। फिलहाल, उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। लेकिन उनकी हालत को ध्यान में रखते हुए, उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों दलौदा में हुई लूट की वारदात को लेकर टीआई मंदसौर जिले के गरोठ थाना इलाके के बरखेड़ा गंगासा गांव में दबिश देने पहुंचे थे। दबिश के दौरान उन्होंने एक संदिग्ध को पकड़ लिया लेकिन इस दौरान संदिग्ध ने जैसे ही शोर मचाया, उसके दो और साथी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अमित सोनी के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे टीआई बुरी तरह से घायल हो गए।

ये भी पढ़े … अमरावती टारगेट किलिंग में मुख्य आरोपी सहित 7 गिरफ्तार, पाकिस्तान से हो रही फंडिंग

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही उज्जैन आईजी और रतलाम रेंज के डीआईजी भी टीआई अमित सोनी का हाल जानने और पूरी घटना पर नजर रखने मंदसौर पहुंच गए हैं।

लूट के बारे में मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया ने जानकारी दी, जहां उन्होंने बताया कि 27 जून को दलोदा में एक लूट की वारदात हुई थी, जिसकी जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध गरोठ के पास बरखेड़ा गंगासा में है। संदिग्ध की तलाश में टीआई कोतवाली और टीआई गरोठ अपनी टीम के साथ इलाके में दबिश देने गए थे।

[dgv_vimeo_video id=”726465290″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews