महिला अपराध को लेकर सामाजिक संस्था ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, की ये मांग

RAPE

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर मध्यप्रदेश नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के सदस्यों ने चिंता जताई है, मंच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र ईमेल कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है।

मध्यप्रदेश नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के प्रांतीय संयोजक मनीष शर्मा ने बताया कि हाल ही में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं उसके हिसाब से वर्ष 2017 से जून 2021 के बीच महिलाओं से बलात्कार के 26,708 प्रकरण दर्ज हुए है, ऐसे में कहा जा सकता है कि वर्ष 2017 से लेकर जून 2021 के बीच मध्य प्रदेश में बलात्कार-अपहरण के मामले अधिक संख्या में बढ़े हैं।

ये भी पढ़ें – Lockdown Extended: कोरोना केस बढ़ा रहे चिंता, यहां 16 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन

मध्यप्रदेश नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के सदस्यों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से मांग की है कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को सरकार हर हाल में रोके, साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से निवेदन किया है कि पुलिस को यह हिदायत दे कि वह महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को कम करने में गंभीरता दिखाए।

ये भी पढ़ें – Job Alert : सरकार का दबाव आया काम, इंफोसिस देगी युवा इंजीनियर्स को जॉब, निकाली भर्ती

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews