एसपी ऑफिस में बम की खबर से मचा हड़कंप, आरोपी मानसिक विक्षिप्त निकला

एसपी ऑफिस में बम की खबर से मचा हड़कंप, आरोपी मानसिक विक्षिप्त निकला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर के एसपी ऑफिस (SP office) में बम रखे होने की सूचना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए। तत्काल वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता अलर्ट हो गया।  जब बम की सूचना देने वाले व्यक्ति  तक पुलिस पहुंची तो खबर अफवाह निकली और फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर के सिटी सेंटर में स्थित एसपी ऑफिस और पुलिस कंट्रोल रूम में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया, तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों सहित बम निरोधक दस्ते को अलर्ट किया गया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते बम की खबर ना सिर्फ अफवाह निकली बल्कि फोन कर बम की सूचना देने वाल युवक भी पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें – नगर निगम कमिश्नर के पीए के साले ने लगाईं फांसी, ससुराल पक्ष से विवाद की बात आई सामने

एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से मोबाइल फोन पर बातचीत में बताया कि बीती रात करीब तीन बजे के आसपास किसी ने डायल 100 को फोन कर एसपी ऑफिस में बम की सूचना दी। जब सूचना के आधार पर तस्दीक की गई तो बम की सूचना अफवाह निकली।  कुछ देर बाद ही फोन करने वाले युवक को भी हिरासत में ले लिया गया लेकिन उसकी मानसिक अवस्था ठीक नहीं थी तो उसे छोड़ दिया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : दुकानदार ने मछली के पैसे मांगे तो कर दी हत्या , आरोपी फरार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews