चीफ जस्टिस बंगले के सामने वाले घर पर चोरों ने बोला धावा, ले उड़े लाखों के जेवरात

चीफ जस्टिस बंगले के सामने वाले घर पर चोरों ने बोला धावा, ले उड़े लाखों के जेवरात

जबलपुर, संदीप कुमार। मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस (MP High Court CJ) बंगले के सामने वाले घर पर चोरों ने धावा बोलकर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।  घटना के वक्त बंगले में रहने वाला परिवार अपने किसी मित्र के घर पार्टी में शामिल होने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सीजे बंगले के सामने रहने वाले चन्द्रवीर सिंह पेशे से खेती-किसानी और मछली पालन करते है,सिविल लाइन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि 19 जून की रात वे पत्नी और बच्ची को लेकर अपने मित्र जतिन मंगलानी के घर पर चल रहे किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।  देर रात 3:30 बजे जब वीरेंद्र वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि किचन की तरफ के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। दरवाजा खुला देखकर ही वीरेंद्र को चोरी की शंका हो गई और जब अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए, अलमारी में रखे जेवरात नही थे।

 ये भी पढ़ें – MP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में बड़ी चूक,14 पुलिसकर्मी सस्पेंड

चोरों ने घर पर रखा सोने का नेकलेस, सोने का कड़ा, एलईडी टीवी सहित 20 हजार रुपए नगद पार कर दिया।  पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरु कर है, इसी तरह चोरों ने संजीवनी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक सूने घर से नगदी-जेवरात और घमापुर क्षेत्र में सड़क पर खड़ी एक मोटरसाइकिल पलक झपकते ही पार कर दी।

ये भी पढ़ें – Betul: जिला चिकित्सालय के पास नही है पीआईसीयू, दांव पर सवा लाख बच्चों की जान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews