राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त, ज़ोरों-शोरों पर रिहर्सल

रामनाथ कोविंद

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  (president ramnath kovind)6-7 मार्च को जबलुपर दौरे (jabalpur visit) पर होंगे। इसी सिलसिले में उनके आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था (security system) और कार्यक्रम की तैयारियां (preperations) बिल्कुल दुरुस्त की जा रहीं हैं। जबलपुर का पूरा पुलिस अमला (police force), जिला प्रशासन (district administration) और नगर-निगम राष्ट्रपति के आगमन हेतु पूरी तरह से अपने काम के प्रति समर्पित हैं। गुरुवार को शहर की सभी तैयारियों का जायज़ा लिया गया। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 2 बार रिहर्सल हुई और किसी भी तरह की चूक पर उसे तुरंत सुधारा गया।

यह भी पढ़ें… Bhopal Crime News: CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा, लाखों की शराब चोरी का मामला

राष्ट्रपति के स्वागत में जबलपुर शनिवार को वीवीआईपी का गढ़ बना रहेगा। मुख्य अतिथि के अलावा सीजेआई शरद अरविंद बोबड़े, मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ साथ आला अधिकारी राष्ट्रपति के कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे।इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए रिहर्सल में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी जा रही। वॉर्नर वाहनों की भी मॉक ड्रिल हुई और उस दौरान पूरा काफिला निकलने तक आम ट्रैफिक को रोका गया।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम: राष्ट्रपति 6 मार्च को जबलपुर पहुचेंगे और उसी दिन एम पी जुडिशियल अकादमी का एक कार्यक्रम देखेंगे।7 मार्च को दमोह जिले के सिंगौड़गढ़ किले को पर्यटन हॉटस्पॉट के तौर पर बनाने हेतु शिलान्यास करेंगे।इसी दिन वे केंद्रीय सरकार के पुरातत्व विभाग के सर्कल ऑफिस का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा भी राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों का हिस्सा रहेंगे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews