Tomy Jaiswal का आधार कार्ड! क्या बैंक खाता भी है मौजूद? मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, डबरा में एक कुत्ते का भी आधार कार्ड वायरल हो रहा है। अब इस मामले को लेकर लोग हैरान हैं और सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर यह एडिटिंग है तो भी यह कितना गंभीर मामला है?
Tomy Jaiswal का आधार कार्ड! क्या बैंक खाता भी है मौजूद? मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जिले के डबरा कस्बे में आधार कार्ड को लेकर अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली, जहां एक कुत्ते का आधार कार्ड वायरल हो रहा है। इस आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और पूरा पता तक दर्ज है। कार्ड पर “मेरा आधार मेरी पहचान” भी लिखा है। वहीं अब यह आधार कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वाकई इस कुत्ते का आधार कार्ड है? और अगर नहीं तो इस प्रकार की एडिटिंग से क्या कोई भी आधार कार्ड बनवा सकता है?

दरअसल, एक तरफ कई लोगों को आधार कार्ड बनवाने में तरह-तरह की तकलीफें आती हैं, लेकिन अब इस कुत्ते का आधार कार्ड देखकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले ने लोगों के बीच चर्चाएं छेड़ दी हैं।

किसका है यह आधार कार्ड?

यह आधार कार्ड पूरी तरह से असली लग रहा है। इसमें जिस तरह आधार कार्ड पर किसी व्यक्ति की जानकारी दर्ज होती है, उसी प्रकार इस कुत्ते की जानकारी दर्ज है। आधार कार्ड में डबरा के सिमिरिया ताल के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले कैलाश जायसवाल के पालतू कुत्ते टॉमी जायसवाल का आधार कार्ड बन हुआ बताया गया है। कार्ड में जन्मतिथि 25 दिसंबर 2010 भी लिखी गई है और पहचान “डॉग” दर्ज है। आधार कार्ड का नंबर भी छपा हुआ है। हालांकि यह आधार नंबर का कोई रिकॉर्ड नहीं है। जिससे यह साफ़ होता है कि यह आधार नकली है। लेकिन इसकी एडिटिंग भी अगर की गई है तो इस प्रकार से की गई है जिस प्रकार किसी व्यक्ति का आधार नंबर होता है, उसी प्रकार इस डॉग का भी आधार नंबर दिखाई दे रहा है।

आधार कार्ड के मायने क्या है?

आधार कार्ड, जो भारतीय नागरिकों की पहचान के तौर पर जारी किया जाता है, सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है। इसकी मदद से बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं तक के काम किए जा सकते हैं। लेकिन ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र का यह मामला अब आधार कार्ड के मायने पर सवाल खड़े कर रहा है। टॉमी जायसवाल के नाम से इस डॉग का आधार कार्ड देखकर लोग हैरान हैं। अगर किसी के द्वारा यह एडिटिंग की गई है तो उसकी सजा क्या है? इस आधार कार्ड की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें पूरी जानकारी इंसानों के आधार कार्ड की तरह दर्ज है जन्मतिथि, पता और आधार नंबर तक।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews