Train Accident : सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर आपस में टकराई दो मालगाड़ियां, एक की मौत कई घायल

train accident

Train Accident : मध्यप्रदेश के शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण रेल हादसा हुआ है। जिसमें एक लोको पायलट की मौत हो गई। वहीं 5 लोको पायलेट घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीन मालगाड़ी आपस में टकरा गई। दरअसल पहले से खड़ी एक मालगाड़ी में दूसरी ट्रेन आकर टकराई जिसकी चपेट में तीसरी ट्रेन भी आ गई। ऐसे में तीन ट्रेन के आपस में टकराने की वजह से रेल महकमे में हड़कंप मच गया।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) April 19, 2023

यह हादसा हुआ तो मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों को भी ये समझ नहीं आया कि ये हादसा कैसे हुआ। जब मालगाड़ी स्टेशन पर कड़ी थी तो दूसरी गाड़ी को आने का सिग्नल कैसे दिया गया? अब इस हादसे के बाद कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

Train Accident : देखें हादसे की लाइव वीडियो 

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज सुबह 6:25 का है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था। ट्रेन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के वक्त सिंहपुर स्टेशन से गुजर रही एक और मालगाड़ी चपेट में आ गई थी। जिसकी वजह से हादसा और ज्यादा भीषण हो गया। रेल इंजन में आग भी लग गई। मालगाड़ी के डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए। साथ ही आवागमन भी प्रभावित हो गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews