Road accident : दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 1 की मौत

Road accident : दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 1 की मौत

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur district) में बड़ी सड़क दुर्घटना (road accident) की खबर सामने आई है जहां बाइक सवार दंपति की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दंपत्ति बरेला थाना के सिलुआ ग्राम के रहने वाले थे और जवारा विसर्जन जुलूस में शामिल होने के लिए बरेला आ रहे थे तभी सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई।

ये भी देखें- यातायात नियमों का पालन करें और फ्री में खाएं गोलगप्पे! ट्रैफिक पुलिस ने लगाया स्टॉल

जानकारी के अनुसार ग्राम सिलुआ निवासी रामनाथ अहिरवार अपनी पत्नी सिया बाई अहिरवार के साथ मोटरसाइकिल से बरेला जवारा विसर्जन देखने जा रहा था तभी सिलुवा मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनका एक्सीडेंट हो गया। आनन-फानन में 108 ऐंबुलेंस बुलाया गया जहां दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं डॉक्टरों ने रामनाथ अहिरवार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया जबकि सिया बाई की हालत गंभीर बनी होने के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews