कमलनाथ ने अतिथि विद्वानों से कहा ‘नियमितीकरण के वादे को पूरा किया जाएगा’

kamalnath

Kamal Nath made the promise to Atithi Vidwan : पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ उमरिया दौरे पर पहुंचे। यहां महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों ने उन्हें घेर लिया और नियमितीकरण को लेकर उनसे सवाल किए। इसके जवाब में कमलनाथ ने कहा कि उनके पास पिछली बार बहुत कम समय था और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।

उमरिया दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हमने 12 माह की सरकार में महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के लिए नियमितीकरण की नोटशीट बनाई। 450 नए पद क्रिएट किए, फालेन आउट की नीति बनाई। उन्होने कहा कि आगामी वचन पत्र में फिर से अतिथि विद्वानों का मुद्दा रखेंगे। कमलनाथ ने वादा किया कि कांग्रेस सरकार बनते ही उसी नियमितीकरण की नोटशीट को कैबिनेट में रखा जाएगा। बता दें कि उमरिया पहुंचने पर अतिथि विद्वानों ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की और एक बार फिर उनके सामने अपनी मांगें रखी। अतिथि विद्वान महासंघ/मोर्चा ने कहा कि महाविद्यालयीन अतिथि विद्वान हमेशा राजनीति के शिकार हुए हैं। ये सही बात है की कांग्रेस ने 12 माह में ही नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। उन्होने ये उम्मीद भी जताई कि 18 साल से लगातार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान जी अपना वादा पूरा कर उन्हें नियमित करेंगे। संघ ने चेतावनी दी कि 2023 के पहले अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित हो हुआ तो वो बड़े फैसले पर विचार करेगा।

[dgv_vimeo_video id=”796916325″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews