लावारिस 108 अस्थि कलश लेकर नगर निगम और हिन्दू महासभा रवाना, सोरों में करेगी विसर्जन

लावारिस 108 अस्थि कलश लेकर नगर निगम और हिन्दू महासभा रवाना, सोरों में करेगी विसर्जन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  कोरोना महामारी (Corona Crisis) में पिछले दिनों जान गंवाने वाले बहुत से मरीज ऐसे हैं अस्थियां लेने उनके परिजन नहीं लौटे। मुक्तिधामों में रखे अस्थि कलश (Bone Urn) जब लेने कोई नहीं आया तो नगर निगम ने सामाजिक संस्थाओं से मदद की अपील की इसमें हिन्दू महासभा आगे आई और आज मंगलवार को हिन्दू महासभा, नगर निगम के साथ लावारिस 108 अस्थि कलश लेकर रावण हो गई।  इन अस्थि कलशों में रखी मृतकों की अस्थियों को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीर्थ नगरी सोरों जी में विसर्जित किया जाएगा। मोक्ष रथ के रवाना होने से पहले उसे बाड़े पर खड़ा किया गया जहाँ स जनप्रतिनिधियों सहित समाजिक संस्थाओं और शहर के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिन्दू धर्म में कई महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है अस्थि विसर्जन। इंसान की मृत्यु जाने के बाद उसकी अस्थियों को नदी में विसर्जित करने की परंपरा है लेकिन कोरोना काल में अजीब हालात देखने को मिले। कुछ लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के बाद डर के चलते अस्थियां लेने वापस नहीं आये, कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार से ही इंकार कर दिया।  नगर निगम ने सभी मृतकों की अस्थियों को कलश में रखकर लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में ये सोचकर सुरक्षित किया कि शायद कोई आकर इन अस्थियों को ले जाए लेकिन जब बहुत इन्तजार करने के बाद भी कोई नहीं आया तो  नगर निगम ने सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे अस्थि विसर्जन में सहयोग करें।

नगर निगम की अपील के बाद आगे आई हिन्दू महासभा। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भरद्वाज ने नगर निगम से कहा कि वे अस्थि विसर्जन की मदद के लिए तैयार हैं। आज मंगलवार को मोक्ष रथ तैयार किया गया और लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुंचकर 108 अस्थि कलशों को उसमें रखा गया और मोक्ष यात्रा शुरू की गई। रास्ते में जगह जगह हिन्दू महासभा के लोगों ने अस्थि कलशों पर पुष्प अर्पित कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें – WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी ना मानने वालों के लिए बड़ी खबर

सांसद सहित अन्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

मोक्ष रथ को शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर कुछ देर के लिए रखा गया।  यहाँ सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, नगर निगम के उपायुक्त अतिबल सिंह यादव, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज सहित सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने और शहर के लोगों ने मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोरों के लिए रावण हो गया मोक्ष रथ

नगर निगम उपायुक्त अतिबल सिंह यादव के नेतृत्व में मोक्ष रथ सोरों के लिए महाराज बाड़े से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रवाना हो गया।  इसमें नगर निगम की तरफ से  मुक्ति धाम इंचार्ज नरेंद्र गौड़ , हेल्प डेस्क पर मुफ्त सेवा दे रहे प्रवीण मिश्रा और हिन्दू महासभा की तरफ से यात्रा प्रभारी हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी के साथ अन्य कई हिन्दू महासभाई सोरों गए हैं। मोक्ष यात्रा ग्वालियर से सोरों गंगा जी पहुंचेगी यहाँ हिन्दू महासभा, ग्वालियर नगर निगम द्वारा  पांच ब्राह्मणों द्वारा सनातन हिन्दू धर्म के अनुसार वैदिक मन्त्रोंच्चारण से विसर्जन किया जायेगा और ब्राह्मणों को वस्त्र, आटा, चावल, दाल, शक्कर, चाय पत्ती, नमक, मिर्ची, हल्दी, धनिया, सरसों का तेल, देशी घी, माचिस ,
एवं नगद राशि भेंट की जायेगी।

ये भी पढ़े – 70 साल की महिला मरीज को दी DRDO की 2-DG, ऑक्सीजन लेवल पहुंचा 94

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews