केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने चलाया स्वच्छता अभियान, गौ अभ्यारण के जरारू धाम में किया श्रमदान

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने चलाया स्वच्छता अभियान, गौ अभ्यारण के जरारू धाम में किया श्रमदान

दमोह/ गणेश अग्रवाल। कोरोना संक्रमण काल के बाद भी केंद्रीय मंत्री पहलाद सिंह पटेल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को नहीं भूले हैं। यही कारण है कि वह अभी भी लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के संबंध में स्वयं सफाई करके संदेश दे रहे हैं।

दमोह जिले के हटा विकास खंड अंतर्गत आने वाले जरारू धाम गऊ अभयारण्य पहुंचे केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने वहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई की। मालूम हो कि यह अभयारण्य सांसद रहते हुए स्वयं पहलाद पटेल ने स्वीकृत कराया था, और यहां पर वे दमोह प्रवास के दौरान पहुंचकर वहीं पर रुक कर श्रमदान करते हैं। इसी श्रंखला में उन्होंने जरारू धाम तीर्थ स्थल के आसपास साफ सफाई अभियान में हिस्सा लिया। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण काल से बचने और स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेकर साफ सफाई करने का संदेश भी दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews