
कटनी के जनपद पंचायत की अध्यक्ष गीता बाई ने प्रदर्शन का एक अनोखा तरीका अपनाया है। दरअसल सहायक इंजीनियर से परेशान होकर अध्यक्ष गीता बाई अपने सदस्यों और समर्थकों के साथ कार्यालय के सामने भैस बांधकर धरने पर बैठ गई है। वहीं इस दौरान धरने पर बैठे समर्थकों ने भैंस के सामने बिन बजा कर प्रदर्शन किया है।
दरअसल अध्यक्ष गीता बाई के समर्थकों का कहना है कि अध्यक्ष महोदय है के कम पढ़े लिखे होने के कारण उन्हें थोड़ा नियम कानूनों की समझ कम है। वहीं इस बात का फायदा अधिकारीयों और कर्मचारियों द्वारा उठाया जाता है।
[dgv_vimeo_video id=”1035473796″]
क्या है पूरा मामला?
धरने पर बैठी जनपद पंचायत की अध्यक्ष गीता बाई का आरोप है कि जनपद के अधिकारी और कर्मचारी उनकी एक नहीं सुनते है। दरअसल अध्यक्ष गीता बाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सहायक इंजीनियर एस के खुर्द ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार कर रहे है। वहीं इस तरह के भ्रष्टाचार से मुक्त होने के लिए उन्होंने तत्काल निलंबित करने की मांग की है। जनपद पंचायत अध्यक्ष गीता बाई का कहना है यहां के सहायक इंजीनियर एस के खुर्द द्वारा पंचायत के निर्माण कार्यों में धांधली लगातार बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि अभी तक ग्राम पंचायतों में जो भी निर्माण कार्य हुआ है, उसकी गुणवत्ता में भी कमी देखी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1035473652″]
जानिए क्या है अध्यक्ष गीता बाई की मांगे?
वहीं इस भ्रष्टाचार को लेकर अध्यक्ष गीता बाई का कहना है कि उनके द्वारा जांच के लिए मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी को भी पत्र लिखा गया। लेकिन जांच टीम द्वारा सहायक यंत्री एस के खुर्द को ही जांच अधिकारी बनाया गया। जिसके चलते आज तक जितनी भी जांच रिपोर्ट एस के खुर्द द्वारा दी गई वह सभी गलत थी। जब उनके द्वारा इन सभी की जांच रिपोर्ट मांगी गई तो जनपद पंचायत के अधिकारियों ने उन्हें यह कह कर रिपोर्ट नहीं दी कि जांच रिपोर्ट एक गुप्त दस्तावेज होता है, इसलिए जांच रिपोर्ट उन्हें नहीं दिखाई जा सकती है। जिसके बाद इससे आक्रोशित जनपद पंचायत अध्यक्ष गीता बाई ने अपने सदस्यों और समर्थकों के साथ कार्यालय के सामने भैस बांधकर अनोखा प्रदर्शन किया है। वहीं मांग की है कि ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य में सहायक इंजीनियर एस के खुर्द को तत्काल निलंबित किया जाए।
[dgv_vimeo_video id=”1035474090″]
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

