राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, वितरण व्यवस्था में बदलाव, अब इस तरह मिलेगा लाभ, जानें नए नियम

25 अगस्त तक उचित मूल्य दुकानों से राशन प्राप्त न करने वाले 13 लाख 33 हजार 470 पात्र परिवारों को राशन प्राप्त करने के लिए SMS किए गए।
ration card holder benefit

New Rules for ration distribution :मध्य प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव हो गया है, इसके तहत कैरी फारवर्ड की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है, अब हर महीने अनाज लेना होगा वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।

दरअसल, भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में वितरित की जाने वाली खाद्यान्न सामग्री के संबंध में नए निर्देश जारी किये हैं, इसके तहत अब पात्र परिवारों को राशन सामग्री का वितरण हर महीने की 1 तारीख से 31 तारीख तक करना होगा।इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस पर अमल करना शुरू कर दिया है, इसके तहत अब लाभार्थी का जिस महीने की राशन सामग्री होगी, वह अब उसी महीने में ही मिलेगी।

राशन सामग्री के लिए 1 से 31 तारीख निर्धारित

  • खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि अब जिस महीने का राशन सामग्री है, उसी महीने में मिलेगा। हर माह की 1 से 31 तारीख तक राशन वितरण की नई समय-सीमा निर्धारित की गई है। अगस्त से इस व्यवस्था को शुरू कर दिया है। अगस्त महीने में 1 करोड़ 17 लाख 53 हजार पात्र परिवारों को यह राशन सामग्री नि:शुल्क वितरित की गई है।
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि आगामी माह में (कैरी फारवर्ड) राशन वितरण बंद होने से उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण में अनियमितताओं (दो माह के स्थान पर एक माह की सामग्री देना) पर रोक लगी है।बता दें कि ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ के तहत मध्य प्रदेश में अगस्त महीने में अन्य राज्यों के 3,644 परिवार  और एमपी के 34 हजार 667 परिवारों को अन्य राज्यों में राशन प्राप्त मिला।

हर माह मिलेगा राशन

भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (एमपीएससीएससी) को वितरित राशन सामग्री मात्रा पर अनुदान राशि का माहवार भुगतान हो सकेगा। राशन सामग्री आवंटन माह में वितरण कराने से उचित मूल्य दुकानों पर आगामी माह की राशन सामग्री के भण्डारण कराने मे सुविधा होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews