Video : सरपंचों के भ्रष्टाचार पर ये क्या बोल गए सांसद महोदय, आप भी सुनिए

Video :  सरपंचों के भ्रष्टाचार पर ये क्या बोल गए सांसद महोदय, आप भी सुनिए

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्पष्ट राय से उलट रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा (BJP MP Janardan Mishra) का इसके समर्थन में बयान सामने आया है। उनके मुताबिक सरपंचों के 15 लाख तक के भ्रष्टाचार को वे भ्रष्टाचार नहीं मानते। सांसद जनार्दन मिश्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रीवा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय द्वारा एक राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला में भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा को आमंत्रित किया गया था।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद महोदय ने कहा कि जब कोई हमसे कहता है कि सरपंच भ्रष्टाचार (Sarpanch Corruption) कर रहा है तो में बोलता हूँ कि 15 लाख तक का भ्रष्टाचार किया है तो हमसे बात नहीं करो। यदि इसके ऊपर कर रहा है तो ये भ्रष्टाचार माना जायेगा।

ये भी पढ़ें – MP Panchayat Election : अभी नहीं हुआ फैसला, चुनाव आयोग पर टिकी निगाहें 

सांसद जनार्दन मिश्रा यहीं नहीं रुके।  उन्होंने 15 लाख के भ्रष्टाचार को भ्रष्टाचार नहीं मानने के उनके तर्क को जस्टिफाई करते हुए कहा कि  7 लाख उसने इस चुनाव में लगाया और 7 लाख उसे अगले चुनाव के लिए चाहिए। महंगाई बढ़ेगी तो उसमें एक लाख और जोड़ लो।

ये भी पढ़ें – PM Kisan : चार दिन बाद किसानों के खाते में आएंगे इतने रुपये, जारी होगी 10वीं किश्त

सांसद जनार्दन मिश्रा ने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।  आपको बता दें सांसद महोदय सांसद बनने से पहले सरपंच रह चुके हैं।

[dgv_vimeo_video id=”660458344″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews