बीजेपी नेता ने साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना, कहा- किसान भोले भाले है, तभी इतने दिनों तक उनपर जुल्म हुए

बीजेपी नेता ने साधा  दिग्विजय सिंह पर निशाना, कहा- किसान भोले भाले है, तभी इतने दिनों तक उनपर जुल्म हुए

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कृषि बिल (Agricultural bill) के विरोध में पूरे देश के किसान आंदोलन (Peasant movement) कर रहे हैं, जिस आंदोलन को अब एक महीना पूरा हो चुका है। ऐसे में अभी तक किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार डटे हुए हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Rajya Sabha MP Digvijay Singh) ने अपनी ही पार्टी पर तंज कसा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के किसान कृषि कानून का विरोध (Farmers opposing the agricultural law) कर रहे हैं, वहीं मध्यप्रदेश के किसान (Farmers of Madhya Pradesh) तो भोले भाले है ही, लेकिन कांग्रेसी भी सो रहे हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी नेता विश्वास सारंग (BJP leader Vishwas Sarang) ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

विश्वास सारंग ने किया ट्वीट

ट्वीट कर बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने (Vishwas Sarang tweeted) कहा कि किसान भोले भाले हैं ये तो हम भी मानते हैं। किसान भोले हैं इसलिए तो कांग्रेस ने 70 साल उन पर राज किया, किसान भोले हैं इसलिए ही तो रॉबर्ट वाड्रा ने उनकी ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया, किसान भोले भाले हैं इसलिए ही तो दिग्विजय सिंह ने राघोगढ़ की हज़ारों एकड़ ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी पर कसा तंज

बता दें कि राजगढ़ जिले की तलेन (Talen of Rajgarh district) में शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनी बिल और राजगढ़ जिले के किसानों को मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में युवक कांग्रेस ने दांडी यात्रा निकाली (Youth Congress takes out Dandi Yatra) थी। जिले के तलेन से भोपाल तक 100 किलोमीटर की दांडी यात्रा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जो मोदी है वह इस देश के किसानों के साथ अन्याय कर रहे हैं, जहां हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं वहीं मध्यप्रदेश के किसान तो भोले भाले ऐसी लेकिन कांग्रेसी भी सो रहे हैं।

ये भी पढ़े- VIDEO : जब अपनी ही पार्टी पर दिग्विजय सिंह ने कंसा तंज- कांग्रेसी भी सो रहे है

बीजेपी नेता विश्वास सांरग ने कही ये बात

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘किसान भोले भाले है इसी लिए मोजी जी किसानों के समर्थन में बड़ा कानून लेकर आए है और जिसके कारण उन किसानों की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आया है। किसान भोले भाले है और कांग्रेस ने उनपर अन्याय किया, इसीलिए तो मोदी जी अब उनपर न्याय कर रहे है। किसान भोले भाले है, इसीलिए तो कांग्रेस ने उनपर इतने दिनों तक जुल्म किया।

किसानों के साथ अन्याय नहीं न्याय हो रहा है : विश्वास सारंग

आगे उन्होंने कहा कि ‘दिग्विजय सिंह जी इसका जवाब देना कि उनकी जो फैक्ट्रियां चल रही है, उसमें उत्पादित होने वाले उत्पाद की मूल्य कौन निर्धारित करता है। और वो जो कमलनाथ की फैक्ट्रियां जो पूरे देश में चल रही है, उसमें जो वो प्रोडक्ट को उत्पादित करते है, उसका मूल्य कौन निर्धारित करता है। तो क्या किसान को यह अधिकार नहीं होना चाहिए कि वह अपनी फसल का मूल्य निर्धारित करें? क्या किसान को यह अधिकार नहीं होना चाहिए कि वह अपनी फसल को देश में कही भी बेच सकें? इसमें अन्याय कहां हो रहा है, ये तो न्याय की बात है।

ये भी पढ़े- ज्योतिरादित्य सिंधिया का कल शहर भ्रमण, महाराज से पहले अफसरों ने लिया ग्वालियर के अस्पतालों का जायजा

विश्वास सारंग ने कहा कि ‘दिग्विजय सिंह और कांग्रेस केवल फूट डालों और राज करो की नीति के तहत किसानों को गुमराह कर रहे है। लेकिन पूरा देश और देश का किसान प्रधानमंत्री मोदी के साथ है, भाजपा के साथ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews