MP Tourism: शिमला-मनाली जितना ही खूबसूरत है मध्य प्रदेश का ये हिल स्टेशन, मन मोह लेगा सूर्यास्त का नजारा

MP Tourism

MP Tourism: मध्य प्रदेश भारत का एक खूबसूरत और प्रसिद्ध राज्य है जो अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों के लिए पहचाना जाता है। मध्य प्रदेश हिंदुस्तान के मध्य में मौजूद है इसका यह मतलब नहीं है कि आपके यहां शानदार प्राकृतिक नजारों का दीदार करने को नहीं मिलेगा। यहां पर धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के अलावा कई ऐसे स्थान है जहां की खूबसूरती आपके दीवाना बना देगी।

अगर आप घूमने फिरने की शौकीन है और कुल्लू मनाली जैसी जगह पर जाने के बारे में सोच रहे हैं। तो उसके पहले आपको मध्य प्रदेश की एक शानदार जगह के बारे में जान लेना चाहिए। जब आप इस जगह के खूबसूरत नजारे देखेंगे तो यहां के दीवाने हो जाएंगे। चलिए आज हम आपको एमपी के एक मिनी हिल स्टेशन से रूबरू करवाते हैं।

मध्य प्रदेश में घूमने के लिए वैसे तो कई खूबसूरत जगह मौजूद है। लेकिन जब भी हिल स्टेशन का नाम आता है तो लोगों को पचमढ़ी की याद आ जाती है। पचमढ़ी की खूबसूरत वादियों ने हमेशा से ही लोगों को आकर्षित किया है लेकिन आज हम यहां की नहीं बल्कि एक और खूबसूरत हिल स्टेशन की बात कर रहे हैं। जहां आपको अद्भुत दृश्यों का दीदार करने को मिलने वाला है।

MP Tourism में घूमें तामिया

अगर आप घूमने फिरने की शौकीन है और मध्य प्रदेश पर्यटन पर आना चाहते हैं। तो आपके यहां के छिंदवाड़ा में मौजूद तामिया हिल स्टेशन का दीदार जरूर करना चाहिए। यह जगह महाराष्ट्र बॉर्डर के करीब पड़ती है और यहां से आपको जो खूबसूरत है दिखाई देंगे वह अपने पहले कभी नहीं देखे होंगे। यह हिल स्टेशन 1200 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है और खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है।

तामिया के खूबसूरत नजारे

जब आप तामिया हिल स्टेशन पर पहुंचेंगे तो यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के अलावा आपके यहां खूबसूरत झरना भी देखने को मिलेगा और पूरा एरिया घने जंगलों से घिरा हुआ है। ऊंची ऊंची पहाड़ियों से सनसेट का नजारा बहुत ही अनोखा दिखाई देता है। यही कारण है कि सुबह और शाम के समय यहां पर्यटकों की भीड़ ज्यादा रहती है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं और हसीन वादियों को निहारना चाहते हैं तो आपके लिए यहां पर कई सारे रिजॉर्ट और होटल मौजूद है जहां पर आप रुक सकते हैं। यहां आपको बेहतरीन खाने का लुत्फ उठाने को भी मिल जाएगा।

घूमें ये जगह

जब आप तामिया हिल स्टेशन पहुंचेंगे तो यहां के खूबसूरत वादियों को निहारने के साथ आप यहां का ट्राइबल म्यूजियम, पातालकोट और कैथोलिक चर्च घूम सकते हैं। अगर आप भी बार-बार भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेकर किसी शांति से भरी हुई जगह पर घूमना चाहते हैं तो आपको तामिया जरूर जाना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews