
MP Weather Alert Today : इन दिनों मध्य प्रदेश का मौसम बदला बदला सा है। 5 मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से प्रदेश में फिर बारिश, आंधी और ओले का दौर चल पड़ा है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में जमकर बारिश हुई और ओले गिरे। आज शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटा या उससे भी अधिक रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश 4-5 दिन मौसम का इसी तरह का बना रह सकता है।
शनिवार को इन जिलों में बारिश/ओले का अलर्ट
- 13 अप्रैल को विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह , सागर, भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, और पांढुर्णा जिलों में बारिश होने की संभावना है।
- इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी, बारिश , ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह और सागर के लिए ओले-बारिश, आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। छिंदवाड़ा, विदिशा, अनूपपुर, अशोकनगर, बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, सिवनी, सीहोर, नरसिंहपुर, सागर, डिंडोरी, रायसेन और गुना में तेज रफ्तार में हवा चलने के आसार है।
रविवार-सोमवार को बारिश-ओले का अलर्ट
- 14 अप्रैल को बैतूल, रतलाम, उज्जैन, अनुपपुर और डिंडोरी, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, छतरपुर और पांढुर्णा जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी, बारिश और आकाश से बिजली गिरने की संभावना।
- 15 अप्रैल को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, भिंड रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़, मैहर और पांढुर्णा जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से आंधी, बारिश और आकाश से बिजली गिरने की संभावना।
एक साथ 5 मौसम प्रणालियां सक्रिय, 15 अप्रैल तक बारिश
- मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय है। नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी ईरान के आसपास चक्रवात के रूप में सक्रिय है। पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मौजूद है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
- इसके अलावा गुजरात होते हुए कर्नाटक तक एक द्रोणिका और मराठवाड़ा और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।अलग-अलग स्थानों पर बनी इन 5 मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी आ रही है, जिससे बादल छाए हुए है और बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

