
MP Weather Alert : चक्रवात और मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते 20 जुलाई तक मध्य प्रदेश का मौसम यूही बने रहने का अनुमान है। आज मंगलवार को 2 दर्जन जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिन इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन संभाग में अच्छी वर्षा के आसार है।अबतक 27 फीसदी बारिश हो चुकी है यानि औसत 10.2 इंच बारिश हो चुकी है, जबकी प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा 949 मिली मीटर है।
आज इन जिलों में बारिश
- मंदसौर में भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना है।नीमच, रतलाम में मध्यम गरज के साथ बौछारें । खरगोन और धार जिलों में अति भारी बारिश ।
- बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर में हल्की से मध्यम बारिश।
- नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिला में भी बारिश को लेकर चेतावनी ।
क्या कहता है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग
- वर्तमान में कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, नरमौल, दमोली, लखनऊ, देहरी, रांची और बालासोर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड एवं ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।
- इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से मानसून फिर सक्रिय हो गया है और दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी में एक और प्रभावी चक्रवात के बनने के संकेत मिले हैं, जिसक असर से तीन दिन बाद प्रदेश में झमाझम वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन संभाग में अगले तीन दिन अच्छी वर्षा होने का अनुमान है।


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

