महिला ने टीआई बनकर ग्रामीण से की ठगी, कहा – ‘मामले को रफा-दफा करना है तो 50 हजार रुपए लेकर जल्द ही मेरे से मिलो’

उमरिया जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने गांव के ग्रामीण से 50 हजार रुपए ठग लिए। हालांकि मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और महिला के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि आरोपी महिला अभी फरार है।
महिला ने टीआई बनकर ग्रामीण से की ठगी, कहा - 'मामले को रफा-दफा करना है तो 50 हजार रुपए लेकर जल्द ही मेरे से मिलो'

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक सामान्य महिला ने गांव के ग्रामीण से 50 हजार रुपए की ठगी कर दी। महिला ने पुलिस अधिकारी बनकर ग्रामीण को फोन लगाया और अपराध से मुक्त करवाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। हालांकि मामले का खुलासा हो जाने के बाद आरोपी महिला एवं उसके साथियों पर केस दर्ज किया गया। वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि आरोपी महिला भी भी फरार बताई जा रही है।

दरअसल मामला 6 माह पूर्व घटी दुष्कर्म की घटना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस घटना का आरोपी जमानत पर रिहा चल रहा है। लेकिन उसे फिर से जेल में डलवाने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठे गए हैं।

थाना प्रभारी बनकर आरोपी को धमकाया:

जानकारी के मुताबिक एक भाई-बहन की जोड़ी ने मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया है। दोनों ने पैसों के लालच में दुष्कर्म के आरोपी से पैसे ऐंठने की योजना बनाई। इस ठगी में आरोपी की बहन ने महिला थाना प्रभारी बनकर आरोपी को धमकाया। दरअसल फर्जी महिला टीआई बनकर आरोपी को धमकाते हुए महिला ने कहा कि, “अगर मामले को रफा-दफा करना चाहते हो तो 50 हजार रुपये लेकर मुझसे मिलो।” हालांकि पीड़ित परिवार को शक हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और महिला के भाई और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। वहीं अब पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1027896184″]

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया

गौरतलब है कि एक ही गांव के ही कुछ निवासियों ने इस ठगी को अंजाम दिया। हालांकि समय रहते इस फर्जी मामले का खुलासा हो गया। दरअसल फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पैसों की मांग करने पर पीड़ित पक्ष को आरोपी महिला पर शक हुआ तो उन्होंने इस बात की पूरी जानकारी कोतवाली में दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने जगन्नाथ और दशरथ गौतम नाम के व्यक्ति को 50 हजार रूपए दिए। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और पाया की एक भाई ने अपनी बहन को महिला थाना प्रभारी बनाकर यह फर्जीवाड़ा किया। हालांकि अभी तक आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

[dgv_vimeo_video id=”1027896291″]

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews