सर्प दंश से युवक की मौत, झाड़-फूंक की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे ग्रामीण

सर्प दंश से युवक की मौत, झाड़-फूंक की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे ग्रामीण

डिंडौरी/ प्रकाश मिश्रा। बरसात की शुरुआत होते ही जिले के ग्रामीण अंचलों में सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देखा जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहवासी घरों के आसपास पानी का भराव हो जाने के कारण जहरीले जीव जंतुओं का रुख घरों की ओर हो जाता है। जिसके कारण आम नागरिक जहरीले जीव जंतुओं का शिकार हो जाते हैं।

ऐसा ही एक मामला समनापुर जनपद के माधोपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम बहेरा टोला का है। जहां एक 34 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि युवक रामभुवन परमार पिता रतन सिंह निवासी बहेरा टोला रात के समय अपने घर में सोया हुआ था। उसी समय किसी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। घटना की जानकारी परिजनों को लगते ही आनन-फानन में युवक को नजदीकी गांव में झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया। आराम ना मिलने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आये जहां इलाज के दौरान के युवक की मृत्यु हो गई। इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर एके वर्मा ने बताया कि जब युवक को जिला अस्पताल लाया गया तब उसकी स्थिति बहुत ही खराब थी। युवक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया, किंतु नहीं बचाया जा सका।

घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा जिला अस्पताल में हो गया। सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष इस दुखद घटना के बाद परिवार जनों के साथ युवक को देखने जिला अस्पताल पहुंच गए। बताया जाता है कि मृतक राम भुवन के दो बेटे और एक बेटी है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक काफी मिलनसार प्रवृत्ति का था, सबकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहता था। जिसके कारण बड़ी संख्या में ग्राम वासी जिला अस्पताल उसे देखने पहुंचे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews