आदित्य ठाकरे ने BJP को बताया ‘बाबर जनता पार्टी’, भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- ऐसा कहना उनकी हताशा को दर्शाता है

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी को 'बाबर जनता पार्टी' बताया। वहीं भाजपा नेता करुणा सागर ने आदित्य ठाकरे के बयान पर पलटवार किया है।
Aditya Thackeray

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की ​कथित घटना को लेकर देश में बवाल जारी है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में भी जुबानी जंग जारी है। भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर पारा इतना हाई है कि शिवसेना (यूबीटी) ने अपने हाथ से बयानी घोड़ों की लगाम छोड़ दी है।

इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने मामले में भाजपा पर तीखा हमला बोला है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम प्रभु श्रीराम को भाजपा से बचा रहे हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी कोई घटना नहीं बल्कि महापाप है। उन्होंने बीजेपी अब ‘बाबर जनता पार्टी’ बन चुकी है। इसके साथ ही आदित्य ठाकरे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राम मंदिर में हुई लूट की घटना से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। हमारी मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।

भाजपा का आदित्य ठाकरे पर हमला

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के बयान पर अब भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। भाजपा नेता करुणा सागर ने आदित्य ठाकरे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता के बयान पूरी तरह से राजनीतिक रूप से प्रेरित और गैर जिम्मेदाराना हैं। जो लोग न तो राम जन्मभूमि आंदोलन के साथ खड़े थे और न ही राम मंदिर के निर्माण में किसी भी तरह का योगदान दिया है।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि इस मामले में उन्हें भाजपा को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। अगर किसी भी मामले में कोई आरोप है तो कानून अपना काम करेगा और कार्रवाई भी होगी।

बीजेपी को बाबर जनता पार्टी कहने पर भाजपा का पलटवार

आदित्य ठाकरे द्वारा बीजेपी को बाबर जनता पार्टी वाले बयान पर भाजपा नेता ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को बाबर जनता पार्टी कहना, आदित्य ठाकरे की हताशा को दर्शाता है न की राजनीति को। भाजपा ने लोकतांत्रित और संवैधानिक तरीके से करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार किया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews