सियासी मुद्दा बनी आमिर खान की शादी, अब बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

आमिर खान की शादी सियासी चर्चा का विषय बन गई है। बीजेपी नेता नितेश राणे के बयान पर पहले AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया आई थी। वहीं अब कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा का बयान आया है।
Maharashtra

शादी बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने की है और सियासत पूरे महाराष्ट्र की गरमा गई है। एक्टर ने हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। दरअसल बीजेपी नेता नितेश राणे ने आमिर खान को लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर बोल दिया था। इस पर अब कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा की प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

नितेश राणे के बयान पर चरण सिंह से पहले AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली थी। उन्होंने इसे नफरत फैलाने का तरीका कहा था। वहीं अब कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि आमिर खान तो बहाना है, नफरत फैलाना इनका निशाना है।

क्या बोले चरण सिंह सपरा

सपरा ने कहा कि सवाल यह है कि किसी की निजी जिंदगी पर आप इस तरह की टिप्पणी करते हैं और निजी जिंदगी से अगर आप सियासी दुकान चलाना चाहते हैं तो वह गलत है। नितेश राणे मंत्री हैं, उन्हें महाराष्ट्र के विकास की बात करनी चाहिए उन्हें विवाद की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं। कभी अपनी तरफ देखिए कहीं आप नफरत के ब्रांड एंबेसडर तो नहीं बन रहे।

Video Credit: IANS

राम मंदिर मुद्दे पर क्या बोले

कांग्रेस प्रवक्ता को राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि एक जघन्य अपराध हुआ है। मैं राम मंदिर का चंदा चोरी नहीं कहूंगा, मैं कहूंगा कि यह बड़ी डकैती है। इस डकैती के अंदर बहुत सारी खामियां है। ये हजारों करोड़ों का घोटाला है जो आज से नहीं चल रहा 4-5 साल से चल रहा है। सपरा ने कहा कि इस पर निर्मोही अखाड़े ने पहले भी आवाज उठाई थी। लेखा प्रभारी महिपाल सिंह की आवाज उठा चुके हैं।

Video Credit: IANS

पूछे ये सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ये आरोप सालों से लगते रहे जिस पर महासचिव चंपत राय ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। अब SIT की कार्रवाई भी लीपापोती है। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोविंद गिरी और गोपाल राव का नाम एफआईआर में दर्ज क्यों नहीं किया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews