महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ के मोशी में भरभराकर गिरी इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

महाराष्ट्र में एक इमारत के अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। कई लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
Maharashtra

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ के मोशी इलाके से इमारत ढहने की जानकारी सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 15 से 16 लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

मौके पर एनडीआरफ, पुलिस आर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पहले जहां 15 से 16 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही थी। वहीं अब बताया जा रहा है कि चार लोगों को बचा लिया गया है और 6-7 लोग अंदर और हो सकते हैं।

महाराष्ट्र में ढही इमारत

इस बारे में महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन का कहना है कि जिन लोगों को बचाया गया है उनमें से सब की हालत अच्छी है। हम लगातार मलबा हटाकर बाकी लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। नीचे एक बेसमेंट है और उसके ऊपर वाला फ्लोर पूरी तरह से मलबे से ढक गया है। इसे साफ करने की कोशिश की जा रही है।

वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट की है इमारत

खबरों के मुताबिक जो इमारत गिरी है, वो वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट की है। कचरा डिपो के बगल में स्थित इस इमारत पर कचरे का ढेर गिरने की वजह से ये हादसा हुआ है। 3 मंजिला इमारत विशाल कचरे के ढेर का वजन सहन नहीं कर पाई ओर भरभराकर गिर गई।

मुख्यमंत्री की स्थिति पर नजर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और अधिकारियों से चर्चा कर घटना की समीक्षा कर रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि नीचे के हिस्से से चार लोगों ने आवाज दी थी और हलचल भी देखी गई थी लेकिन अब कोई आवाज नहीं आ रही है। एनडीआरफ और सेना की टीम लगातार प्रयास कर रही है। मशीनरी की सहायता से मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है। पूरा इलाका प्रशासन की निगरानी में है और यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews