नेपाल में हिंसा के बीच फंसे महाराष्ट्र के 150 लोग, सरकार कर रही है सुरक्षित वापसी की कोशिश

नेपाल में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच महाराष्ट्र के करीब 150 लोग फंसे हुए हैं। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है।
नेपाल में हिंसा के बीच फंसे महाराष्ट्र के 150 लोग, सरकार कर रही है सुरक्षित वापसी की कोशिश

नेपाल में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच महाराष्ट्र के करीब 150 लोग फंसे हुए हैं। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है। राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बुधवार (10 सितंबर) को बताया कि नेपाल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार विदेश मंत्रालय, दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन और नेपाल में भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क में है।

अजित पवार ने स्पष्ट किया कि ठाणे, मुंबई, लातूर, पुणे और कोल्हापुर जिले के लोग नेपाल में भड़की हिंसा के बीच फंसे हैं। उन्होंने कहा कि अपने नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें वापस लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पवार ने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, सरकार उनके साथ है। उन्होंने जानकारी दी कि बीड़ जिले के पर्यटकों का एक समूह निजी गाड़ी से सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंच गया है। वहीं, ठाणे जिले के मुरबाड से सबसे अधिक लोग नेपाल में फंसे हुए हैं।

नेपाल में हिंसा के बीच फंसे महाराष्ट्र के 150 लोग

नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों के बाद हिंसा भड़कने से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जगहों पर पुलिस और प्रशासन का नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया था, जिसके बाद सेना को मोर्चा संभालना पड़ा। हिंसक माहौल का फायदा उठाकर नेपाल की जेलों से सैकड़ों कैदी फरार हो गए। इनमें से पांच कैदियों को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच नेपाल में अंतरिम सरकार बनाने की चर्चा भी तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की का नाम अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है। इससे पहले काठमांडू के मेयर बालेन शाह का नाम भी संभावित दावेदार के रूप में उभरा था। विद्रोह की आग ने नेपाल की कई ऐतिहासिक इमारतों को खंडहर में बदल दिया है और हालात सामान्य होने में अभी वक्त लग सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews