भारत को मिला नया उपराष्ट्रपति, क्रॉस वोटिंग पर संजय राउत का बड़ा बयान

भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। नतीजों के बाद सबसे ज्यादा चर्चा क्रॉस वोटिंग को लेकर हो रही है। इस पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है।
Sanjay Raut

भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। नतीजों के बाद सबसे ज्यादा चर्चा क्रॉस वोटिंग को लेकर हो रही है। विपक्ष के कुछ वोट एनडीए के खाते में जाने की बात कही जा रही है, लेकिन इस पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने सफाई दी है।

संजय राउत ने कहा कि विपक्ष के वोट पूरे मिले हैं और क्रॉस वोटिंग की अफवाहें सिर्फ एनडीए की ओर से फैलाई जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष का आंकड़ा 314 से 315 वोट तक होना चाहिए था, जिसमें से 300 वोट सुदर्शन रेड्डी को मिले और बाकी 14-15 वोट अवैध घोषित कर दिए गए। राउत ने कहा, “जिन मतों को अवैध बताया गया, उनमें भी सुदर्शन रेड्डी को ही वोट दिया गया था। किसी तकनीकी वजह से उन्हें अवैध ठहरा दिया गया, जिसकी जानकारी हमें नहीं है।”

क्रॉस वोटिंग पर संजय राउत का बड़ा बयान

चुनाव में अकाली दल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की पार्टी के रवैये पर भी संजय राउत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने चुनाव से वॉकआउट किया, जबकि संसद में अक्सर बीजेपी का साथ देता है। इसी तरह KCR की पार्टी ने भी वोटिंग से दूरी बनाई। राउत के मुताबिक, “ये वही दल हैं जो हर बार बीजेपी का समर्थन करते हैं, लेकिन उपराष्ट्रपति चुनाव में इन्होंने वोट नहीं दिया, यह भी एक बड़ा संकेत है।”

उप-राष्ट्रपति चुनाव से पहले संजय राउत ने विपक्षी दलों के सांसदों से अपील की थी कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर सुदर्शन रेड्डी को वोट दें। उन्होंने कहा था कि यह चुनाव किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि देश और संविधान की आत्मा को बचाने के लिए है। हालांकि, नतीजे बताते हैं कि एनडीए उम्मीदवार ने बहुमत के साथ जीत दर्ज की। अब विपक्ष की रणनीति और आगे की राजनीति पर नजरें टिकी हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews