मंडला में एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 4 नए केस, जिले में 18 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

मंडला में एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 4 नए केस, जिले में 18 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

मंडला/सुधीर उपाध्याय

निवास के अंतर्गत ग्राम पिपरिया में कोरोना के 4 पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिनमें से 3 एक ही परिवार के सदस्य हैं जबकि एक अन्य युवक रायपुर से कार द्वारा पिपरिया पहुंचा है।
17 जुलाई को कार द्वारा रायपुर से पिपरिया पहुंचने वाले 22 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। साथ ही एक ही परिवार के 11 वर्षीय छात्र तथा 19 वर्षीय और 21 वर्षीय युवतियां भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। जिले में अब कोरोना के 11 एक्टिव केस सहित कुल 18 मामले हो गए हैं।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में शासन के दिशा-निर्देशानुसार जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को संक्रमित युवक के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews