Mandla News : पुलिस की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 किलो से ज्यादा गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Mandla News : मध्य प्रदेश के मंडला जिले की नैनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जहाँ बस स्टैंड से दो व्यक्तियों को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला एवं एक पुरूष से 4.65 किग्रा अवैध गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम शेख रफीक (43) पिता शेख फरीद एवं बबली बेगम (41) पति दिलीप खान दोनों वार्ड नम्बर 12 नैनपुर निवासी बताया है।

यह है मामला

नैनपुर पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर नैनपुर बस स्टैंड में यात्री प्रतिक्षालय के सामने से एक महिला एवं एक पुरूष को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनकी तलाशी लेने पर बबली बेगम से 1.96 किग्रा और शेख रफीक से 2.69 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मौके पर कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ गांजा जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में एसडीओपी नैनपुर अमृता दिवाकर और थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक साबीर खान, निधि नेमा, सहायक उप निरीक्षक मुकेश चौधरी, शिवशंकर राजपूत, प्रधान आरक्षक, शेख समद, प्यार सिंह कुशराम, सुरेश ताराम, आरक्षक खिलेंद्र, नवीन, भावप्रकाश, दुर्गेश, अक्षय, राजेंद्र, महिला आरक्षक रीता, माया मर्सकोले और थाना स्टाफ की भूमिका रही।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews