होली मनाने ससुराल आया दामाद सास-ससुर की हत्या कर हुआ फरार

indore crime news

Mandala-Double Murder : मध्यप्रदेश के मंडला जिले में होली के दिन ही डबल मर्डर हो गया, आरोपी कोई और नहीं था बल्कि दामाद ने ही इस घटना को अंजाम दिया। दामाद ने मामूली विवाद में ही लाठियों से पीट-पीटकर सास-ससुर की हत्या कर दी। आरोपी ने दंपति को तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

ससुराल आया था दामाद होली में 

बताया जा रहा है कि होली पर दामाद अपने ससुराल सास ससुर से मिलने आया था। बुधवार सुबह होली के दिन ही अचानक दामाद का ससुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इससे गुस्साए दामाद ने ससुर को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। ससुर की चीखने की आवाज सुनकर  उसकी सास भी वहां आ गई और पति को बचाने का प्रयास करने लगी। इस पर आरोपी दामाद ने दोनों को डंडे से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने दोनों को तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews