मंदसौर में खाई से मिला अधेड़ का 4 दिन पुराना शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मंदसौर (Mandsaur) के नाहरगढ़ थाना इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश खाई से बरामद की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। व्यक्ति का शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। यह पूरा मामला नई आबादी क्षेत्र के पास स्थित खाई का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह सूचना मिली की कचनारा नई आबादी के पास स्थित खाई में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि मृतक गांव में ही रहने वाला बाबूलाल है जिसकी उम्र 45 वर्ष है। बाबूलाल पिछले तीन-चार दिनों से घर से लापता था और अब उसकी लाश घर से 700 मीटर दूर स्थित खाई में मिली है।

Must Read- देवास में गवली समाज निभा रहा है 300 साल पुरानी परंपरा, बेहतर स्वास्थ्य से जुड़ी है मान्यता

जानकारी के मुताबिक बाबूलाल दिव्यांग था और नई आबादी से रोजाना कचनारा चौपाटी जाता था। आखरी बार भी वह चौपाटी जाने का कहकर ही निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। शव मिलने के बाद पुलिस केस की जांच पड़ताल कर रही है और यह जानने में जुटी हुई है कि व्यक्ति के साथ कोई हादसा हुआ है या फिर किसी ने उसे मौत के घाट उतार कर उसकी लाश को खाई में फेंक दी है। शव का पेनल पोस्टमार्टम भी करवाया गया है और अन्य सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews