मल्हारगढ़ विधायक के करीबी भाजपा संजीत नगर अध्यक्ष सहित 12 जुआरी गिरफ्तार

मल्हारगढ़ विधायक के करीबी भाजपा संजीत नगर अध्यक्ष सहित 12 जुआरी गिरफ्तार

मंदसौर। तरुण राठौर जिले की नाहरगढ़ पुलिस ने आज संजीत के जंगल से 12 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। इनमें से एक भाजपा का संजीत नगर अध्यक्ष है जो विधायक जगदीश देवड़ा का काफी करीबी माना जाता है। इसके अलावा कई और जुवारी भी थे। जो वहां पर घोडीदाने पर जीत हार पर पैसा लगा रहे थे। इनके कब्जे से 8 हजार 770 रुपए,मोबाइल व घोडीदाना बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि काफी समय संजीत के जंगल में घोडीदाना का खेल चल रहा है। जिसकी सूचना हमें मिल रही थी। परन्तु ये लोग रोज जंगल में जगह बदल बदल के खेलते थे। जिसके कारण ये पकड़ाई में नहीं आ रहे थे। किंतु आज पक्की सूचना के आधार पर नाहरगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं 12 आरोपियों में से एक भाजपा का संजीत नगर अध्यक्ष है जिसका नाम ललित सिंधी है जो मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा का करीबी है। ओर वह भी यहां पर अन्य जुवारियो के साथ हार जीत पर पैसा लगा रहा था। इसके अलावा अन्य जुवारी मन्दसौर सहित आसपास के गांव के है। इन सभी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews