बड़ी लापरवाही: नियमों की धज्जिया उड़ाने में मंत्री-राजनेता सबसे आगे, प्रशासन मौन

बड़ी लापरवाही: नियमों की धज्जिया उड़ाने में मंत्री-राजनेता सबसे आगे, प्रशासन मौन

मंदसौर।तरुण राठौर।

लगातार बड़े रहे कोरोना मरीजो की संख्या ने जहां प्रशासन को सख्त कद उठाने पर मजबूर कर दिया है। इसी सख्त कदम के चलते दो दिन का जिले में लोकडाउन लगाया जा है जो शनिवार से लेकर सोमवार की सुबह तक लागू रहेगा। वहीं कुछ मुठ्ठीभर लोगों की वजह से सभी लोगों को दो दिन का सख्त लोकडाउन की सजा मिल रही है। सवाल यह है कि ये मुठ्ठीभर लोग कौन है। जिसकी वजह से आमलोगों को सख्त लोकडाउन की सजा भोगनी पड़ेगी। तो आप देखेंगे की ये मुठ्ठीभर लोगों में मंत्री व उनके समर्थक है। जो इस कोरोना काल में भी सरकार की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए जनसभा व रैली किए जा रहे है।उनकी इस रैली व जनसभा में हजारों की तादाब में लोग पहुंच रहे है। जहां पर वे जमकर सोशल डिस्टेंड सहित नियमो की मंत्री के साथ अवेहलना कर रहे है। जबकि आमलोगों से सख्ती से गाइडलाइन सहित नियमो का पालन कराया जा रहा है यदि को नियम को तोड़ता है तो प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए कार्यवाही करता है। क्योंकि जो गाइडलान आमलोगो के लिए है उसमें प्रशासन शवयात्रा से शादी तक में समलित होने के लोगो की संख्या निर्धारित है। किंतु राजनीति कार्यक्रम में समलित होने के लिए कोई संख्या निर्धारित नहीं है। किन्तु यदि कोई राजनेता सरकार की गाइडलाइन व नियमो को ताक पर रखके राजनीतिक कार्यक्रम करता है। तो प्रशासन का ध्यान उस ओर बिल्कुल भी नहीं जाता है। यही वजह है कि राजनेता खुल कर अपने आयोजन किए जा रहे है। क्योंकि इनके ऊपर कोई भी नियम लागू नहीं होता है। सोशल डिस्टेंड व गाइडलान की दुवाहि देते हुए सावधानी बरतने की बात कहने वाले मंत्री व नेता ही इन नियम का पालन नही कर रहे है।मन्त्रिमण्डल से लेकर अब तक क्षेत्र में मंत्री ने कई बार दौरे किए है। इन दौरे में मंत्री के समर्थक ने जमकर नियमो की धज्जियां उड़ाई । प्रशासन उनकी इस प्रकार नियमो की अवेलना करने पर मौन है। जबकि उनके इस पूरे दौरे में प्रशासन भी साथ था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews