शिवराज की सोशल डिस्टेंसिंग की अपील के बीच BJP नेता निकाल रहे जुलूस, कांग्रेस ने की FIR की मांग

शिवराज की सोशल डिस्टेंसिंग की अपील के बीच BJP नेता निकाल रहे जुलूस, कांग्रेस ने की FIR की मांग

मंदसौर। एक तरफ पीएम मोदी से लेकर सीएम शिवराज तक सोशल डिस्टेंसिंग की अपील कर रहे हैं, वहीं आम लोग तो छोड़िये खुद नेता और विधायक तक इस अपील को सरेआम नजरअंदाज़ करते दिख रहे हैं।

ये हैं कांग्रेस के पूर्व विधायक हरदीप सिंह डंग जो अब बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। कोरोना के इस भयावह संकट के बीच भी वो अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा के चलते अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। मंदसौर में हरदीप सिंह डंग कोरोना क्रायसिस के बीच रैली निकालकर बीजेपी का सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उन्होने कभी मास्क पहना है कभी नहीं, साथ ही सामाजिक दूरी की भी खुलेआम अवहेलना हो रही है। उनके आसपास भीड़ जमा है और लोग किसी भी तरह के डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे।

इसे लेकर अब कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गश शर्मा ने सीएम शिवराज से सवाल किया है कि ये क्या हो रहा है, लोग मर रहे हैं और बीजेपी सदस्यता अभियान चला रही है। उन्होने ये भी कहा है कि क्या लॉकडाउन, कर्फ़्यू और सोशल डिस्टेंसिंग केवल ग़रीबों के लिये है। कांग्रेस ने हरदीप डंग की इस गैरजिम्मेदाराना हरकत के बाद उनके खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews