मिट्टी निकालने की बात पर 2 पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 11 घायल, FIR दर्ज

मिट्टी निकालने की बात पर 2 पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 11 घायल, FIR दर्ज

Mandsaur News: मंदसौर में आज सीतामऊ थाना क्षेत्र के नया खेड़ा गांव में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सीतामऊ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चार गंभीर घायलों को मंदसौर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है और सभी का उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक सीतामऊ थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में यह संघर्ष मिट्टी निकालने की बात पर शुरू हुआ। 1 दिन पहले दो पक्ष गुर्जर और रायका बंधु में मिट्टी निकालने की बात पर बहसबाजी शुरू हुई थी लेकिन समझौता कर लिया गया था। लेकिन आज एक बार फिर दोनों पक्षों में ट्रैक्टर निकालने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया और यह झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया।

लड़ाई झगड़े में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियां और धारदार हथियार चला दिए। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 11 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज करते हुए 12 से ज्यादा लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews