
Mandsaur News : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में शराब माफियाओं की दादागिरी का मामला सामने आया है। जहां शराब ठेकेदार द्वारा गुंडागर्दी कर अवैध रूप से शराब घर-घर पहुंचाई जा रही है एवं आए दिन गुंडागर्दी की जा रही है। बता दें राजस्व एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा का विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़ है। यहां पर शराब माफियाओं की इस प्रकार की दादागिरी से आम लोग परेशान है। आइए जानें पूरा मामला…

मल्हारगढ़ का मामला
मामला मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ का है। जहां शराब ठेकेदार द्वारा गुंडागर्दी कर अवैध रूप से शराब घर-घर पहुंचाई जा रही है और आए दिन गुंडागर्दी की जा रही है। बता दें 30 दिसंबर को लखन प्रताप सिंह पिता राजेंद्र सिंह राजपूत निवासी बरखेड़ा देव गांव चंदवासा से बरखेड़ा की ओर जा रहा था। तभी शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने लखनप्रताप सिंह को बोलेरो जीप से कट बताते हुए टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गया।
कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता
जब लखन प्रताप सिंह ने कहा है कि गाड़ी धीरे चलाओ तो ड्राइवर बोला की गाड़ी ऐसी ही चलेगी तुझे जो करना है वह कर ले। लखन सिंह ने बताया कि उक्त गाड़ी में 30, 35 पेटी से अधिक मात्रा में शराब थी। जब मैंने उसका विरोध किया तो उसने कहा कि तुझे जो करना है वह कर ले हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
अवैध रूप से शराब
लखन प्रताप सिंह ने बताया कि गाड़ी से अवैध रूप से शराब गांव- गांव में पहुंचाई जा रही है। लखनप्रताप सिंह ने थाने में आवेदन देखकर शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया की आगे से अगर मेरे और मेरे परिवार पर अगर किसी प्रकार कि कोई घटना करती है तो उसकी सारी जवाबदारी ठेकेदारों ,कर्मचारियों की होगी।
[dgv_vimeo_video id=”785348103″]
मंदसौर से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

