
Pashupatinath Temple Mandsaur : आज सावन का पहला सोमवार है, शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है इसे में मंदसौर के विश्व प्रसिद्द पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान की मूर्ति की खबर ने सबको हैरान कर दिया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कहा गया कि भगवान की मूर्ति में दरार आ गई है जिसके बाद भक्तों में चिंता बढ़ गई , हालाँकि मंदिर प्रबंधन ने इस खबर को बे बुनियाद बताया उधर भाजपा प्रवक्ता ने इस विषय से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है।
मूर्ति में दरारें आने की बात गलत : पुजारी
मूर्ति में दरार की हकीकत जानने के लिए मीडिया ने मंदिर के पुजारी कैलाश चंद्र भट्ट पुजारी से जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं कई वर्षों से पूजा अर्चना समिति की ओर से सेवा पूजा और अर्चना करता आ रहा हूँ। मूर्ति के ऊपरी हिस्से में दरारें शुरू से ही दिखाई देती हैं। इसे इसी तरह बनाया गया है। इसमें कोई दरार नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह एक प्राचीन मूर्ति है। वर्षों तक यह शिवना नदी की गोद में थी। दरारें शुरू से ही दिखाई देती हैं। यह न तो बहुत बड़ी है और न ही बहुत छोटी है इस तरह ही दरारें दिखाई देती हैं।
6 साल से हम इसे ऐसा ही देख रहे हैं : मंदिर प्रबंधक
पशुपतिनाथ मंदिर कमेटी के प्रबंधक राहुल रुनवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गई है जिसमें भगवान के मुख पर लकीरें नजर आ रही हैं लेकिन हम पिछले 6 साल से यही देख रहे हैं, हमारी पंडित जी से बात हुई
पिछले 6 सालों से लकीरें ऐसी ही नजर आ रही हैं और यह अभी भी वहाँ है उन्होंने कहा कि समय-समय पर हम मंदिर समिति के माध्यम से विशेषज्ञों की राय लेते रहते हैंऔर पुरातत्व सर्वेक्षण के माध्यम से विशेषज्ञ अपनी राय देते हैं
और फिर जो कार्य किया जाता है वह समय के अनुसार ही किया जाता है चेहरे पर भी काम किया गया है और शीर्ष पर यथावत भी है, तो उस समय जैसा कहा गया है, यथावत रखना चाहिए या नहीं, उसी के अनुसार किया गया है। अभी कोई दरार पड़ें की बात गलत है।
घटना की जानकारी सीएम डॉ मोहन यादव तक पहुंची
उधर इस मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवाक्य यशपाल सिंह सिसोदिया ने ने कहा कि मंदसौर में दुनिया की सबसे शक्तिशाली और दिव्य 8वीं मुखी नैनाभिराम भोले बाबा पशुपतिनाथ महादेव की मूर्ति है। यह मूर्ति शिवना नदी में मिली थी ऊपरी हिस्से में दरार हम सभी के लिए चिंता का विषय है। आज पहले सोमवार को जब मुझे पता चला सुबह-सुबह ऐसा होता है कि चेहरे के ऊपरी हिस्से में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ जाती हैं। मैंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ट्वीट के जानकारी दी है और निवेदन किया है कि विशेषज्ञों से इसकी जाँच करवा लीजियेगा।
[dgv_vimeo_video id=”988441180″]
[dgv_vimeo_video id=”988441385″]
[dgv_vimeo_video id=”988441578″]
[dgv_vimeo_video id=”988441830″]
[dgv_vimeo_video id=”988442117″]
कमलेश सारडा की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

