
Pregnant woman cheated in Mandsaur : शातिर ठगों ने अब ठगी का नया तरीका मातृत्व और प्रसूति सहायता योजना को बनाया है, ठग ने प्रसूताओं के परिजन को फोन कर योजना का लाभ दिए जाने के नाम पर खाता खाली कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंदसौर से सामने आया है यहाँ ठग ने गर्भवती महिला को फोन कर सरकार की प्रसूति सहायता योजना के नाम पर उसका अकाउंट खाली कर दिया। ठग ने गर्भवती महिला को फोन किया और उसे बातों में उलझा कर उसके अकाउंट से 5 हजार पार कर दिए, ठग ने महिला को सरकारी सहायता देने के नाम पर OTP मांगा और फिर ठग लिया। हैरान करने वाली बात यह है की ठग के पास महिला का नाम सहित तमाम जानकारी थी जो महिला के शासकीय दस्तावेजों में दर्ज है। इस मामलें की शिकायत मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया ने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर की है।
सुनिए आडियो-किस तरह हुआ गर्भवती महिला के साथ फ्रॉड
WhatsApp Audio 2024-03-26 at 9.09.10 PM
पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया का मुख्यमंत्री को पत्र
सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऑडियो मुझे प्राप्त हुआ है। मंदसौर जिले के बोतलगंज निवासी एक गर्भ बहन को महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी बोलकर फोन पे फ्रॉड से राशि ट्रांसफर करा ली गई।
इस संबंध में महत्वपूर्ण और चिंतनीय बात यह है कि फ्रॉड करने वाले व्यक्ति के पास हितग्राही का सारा डेटा मौजूद है। नाम, पति का नाम, गांव, जन्मतिथि, संभावित डिलेवरी डेट, स्वास्थ्य केंद्र इत्यादि। शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज सारी जानकारी का उपयोग उसके द्वारा अपने फ्रॉड को अंजाम देने में किया गया है।
सामान्य हितग्राही इतना सचेत नहीं होता, इतनी जानकारी दिए जाने पर उसका इनके चंगुल में फंसना निश्चित है। मेरा आपसे आग्रह है कि शासकीय डेटा के उपयोग से हुए इस फ्रॉड की जांच कराएं और सरकारी डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आपके नेतृत्व में और प्रभावी कदम उठाए जाएं, क्योंकि यह एक गंभीर, चिंतनीय और लोगों की निजता से जुड़ा विषय है।

