सुवासरा पशु हाट में किसान से 72 हजार की ठगी, भैंस खरीदकर पैसे दिए बिना व्यापारी बनकर आया ठग फरार

मंदसौर में किसान को ठगों द्वारा चकमा देकर 72000 रूपये कीमत की भैंस चुरा कर ले जाने का मामला सामने आया है। ठग ने बताया था खुद को जावरा का व्यापारी।
सुवासरा पशु हाट में किसान से 72 हजार की ठगी, भैंस खरीदकर पैसे दिए बिना व्यापारी बनकर आया ठग फरार

मंदसौर: जिले के सुवासरा पशु हाट में एक किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां सीतामऊ क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के एक किसान को झांसा देकर कुछ ठग उसकी भैंस ले उड़े। सौदा 72 हजार रुपये में तय हुआ था, लेकिन ठगों ने किसान को एक भी रुपया नहीं दिया और उसे रास्ते में उतारकर फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सीतामऊ तहसील के गोपालपुरा गांव का एक किसान अपनी भैंस बेचने के लिए सुवासरा में लगने वाले पशु हाट में गया था। वहां खुद को जावरा का व्यापारी बताने वाले एक व्यक्ति ने किसान से संपर्क किया। दोनों के बीच भैंस का सौदा 72 हजार रुपये में तय हो गया।

भुगतान के नाम पर दिया धोखा

सौदा तय होने के बाद ठग ने किसान को भरोसे में लेने के लिए एक चाल चली। उसने किसान से कहा कि उसकी गाड़ी (ट्रक) गोपालपुरा गांव के रास्ते से ही होकर गुजरेगी। उसने किसान को प्रस्ताव दिया कि वह भैंस के साथ गाड़ी में बैठ जाए, उसे गांव के पास ही पैसे दे दिए जाएंगे। किसान उसकी बातों में आ गया और भैंस को ट्रक में चढ़ाने के बाद खुद भी बैठ गया।

[dgv_vimeo_video id=”1130091150″]

गांव आते ही गाड़ी से उतारा और भागे

जब ट्रक गोपालपुरा के नजदीक पहुंचा, तो ठगों ने किसान को गाड़ी से नीचे उतरने को कहा। जैसे ही किसान नीचे उतरा, वे भुगतान किए बिना ही भैंस से लदा ट्रक लेकर तेजी से भाग निकले। जब तक किसान कुछ समझ पाता, ठग आंखों से ओझल हो चुके थे। इस घटना के बाद पीड़ित किसान ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया।

कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews