मंदसौर की 124 छात्राओं को बांटी गई निःशुल्क साइकिल, 16 को मिला लैपटॉप

मंदसौर की 124 छात्राओं को बांटी गई निःशुल्क साइकिल, 16 को मिला लैपटॉप

MP Free Cycle Yojana 2023 : मंदसौर जिले में शामगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नि:शुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव, समाजसेवी नरेंद्र यादव, प्राचार्य बी.एल कारपेंटर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद की गई। इस दौरान विद्यालय की कुल 124 छात्राओं को साइकिल, 16 स्टूडेंट्स को लैपटॉप और 1 को स्कूटी मिली है।

प्राचार्य ने की उज्जवल भविष्य की कामना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कविता यादव ने बताया कि बेटियां राष्ट्र की धरोहर होती हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी छोटे से गांव से आती हैं लेकिन आज वह राष्ट्रपति हैं। बेटियां इसी तरह से अच्छी पढ़ाई कर विद्यालय और राष्ट्र का मान बढ़ाएं। इससे बेटी के साथ-साथ उनका घर, परिवार, समाज सहित पूरा देश शिक्षित होगा और विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करेगा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य बी.एल कारपेंटर ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही, सभी को आभार व्यक्त किया।

बेटियों के लिए जन-हितैषी योजनाएं

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेटियों के लिए जन हितेषी योजनाएं लाकर समय-समय पर बेटियों का उत्साहवर्धन करते रहते हैं। जन्म से लेकर उनके पालन एवं भरण-पोषण, शादी तक की महत्वपूर्ण योजनाएं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। ऐसे में लैपटॉप योजना, निशुल्क साइकिल वितरण योजना और स्कूटी योजना शिक्षा के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण योगदान देता नजर आ रहा है। इन योजनाओं के तहत, छात्रों को मुफ्त लैपटॉप उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे उन्हें पढ़ाई करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, 6वीं और 9वीं कक्षा के छात्रों को नि:शुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है। वहीं, 12वीं कक्षा के टॉपर स्टूडेंट्स को फ्री स्कूटी प्रदान की जा रही है। जिससे पढ़ाई को बढ़ावा मिल सके।

मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews