
Mandsaur News : पूरे देशभर में चैत्र नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ में भी मां महिषासुर मर्दिनी माता की 151 फीट चुनरी कलश पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमें बच्चे से लेकर महिलाएं, मंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान भक्तों में अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में कई प्रकार की आकर्षक झांकियों के साथ हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ दिखी।
[dgv_vimeo_video id=”810810339″]
[dgv_vimeo_video id=”810810563″]
चढ़ाई गई 151 फिट चुनरी
बता दें कि माताजी मंदिर से भ्रमण करती हुई पुनः माताजी के दरबार में पहुंची। जहां पर पूजा आरती करने के पश्चात 151 फिट चुनरी उनके चरणों में चढ़ाई गई। भ्रमण के दौरान जगह- जगह पर मां का फूलों से वर्षा कर स्वागत- सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर काफी फूल फैल गए।
[dgv_vimeo_video id=”810810466″]
मंत्री ने लगाई झाड़ू
इसी बीच कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने इस आयोजन में शिरकत की और जगह- जगह आयोजन में स्वागत को लेकर फूलों से सड़क में कचरा को देखा तो वो हाथ में झाड़ू लेकर झाड़ू लगाने लगे। केवल इतना ही नहीं, स्वच्छता को लेकर उन्होंने आम जनता को संदेश भी दिया।
[dgv_vimeo_video id=”810809354″]
[dgv_vimeo_video id=”810810081″]
[dgv_vimeo_video id=”810810204″]
मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

