Mandsaur News : 2 क्विंटल 34 किलो डोडा-चूरा जब्त, तस्कर फरार

Mandsaur News : 2 क्विंटल 34 किलो डोडा-चूरा जब्त, तस्कर फरार

Mandsaur Crime News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहाँ मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 34 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। लेकिन दो आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यह है मामला

बता दें कि मल्हारगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंथारिया रोड से एक पिकअप में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी होने वाली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मल्हारगढ़ रोड पर नाकाबंदी करते हुए पिकअप क्रमांक MP11 G2011 को रोकने की कोशिश की नहीं रुकने पर पुलिस ने पिकअप का पीछा किया। इसी दौरान पिकअप चालक और उसका एक साथी कंथारिया रोड कच्चे रास्ते पर पिकअप छोड़ कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पिकअप में 12 कट्टो में 2 क्विंटल 34 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ डोडाचूरा की कीमत 4 लाख 68 हजार रुपए आंकी जा रही है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का प्रकरण दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews