मंदसौर पुलिस ने सपानिया गाँव स्थित एक गोदाम में दी दबिश, 30 टन नकली खाद किया बरामद

मंदसौर पुलिस ने सपानिया गाँव स्थित एक गोदाम में दी दबिश, 30 टन नकली खाद किया बरामद

मंदसौर, कमलेश सारडा | मध्यप्रदेश के मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस लगातार बड़े जोर-शोर से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंदसौर पुलिस ने जिले के सपानिया गाँव स्थित एक गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 1200 कट्टों में भरी लगभग 30 टन नकली खाद मौके से बरामद की है। इस घटना की जानकारी लगते ही गोदाम के मालिक रंजीत सिंह व मदन सिंह दोनों वहां से फरार हो चुके हैं। इस घटना के बाद सभी में हडकम्प मचा हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – 25 राज्यों के एनजीओ के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया पौधारोपण 

बता दें कि SP अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन एवं SDOP गरोठ सोनू परमार के नेतृत्व में थाना भानपुरा पुलिस ने सपानिया गाँव में दबिश देकर लगभग 25 टन नकली खाद जब्त किया है। इसके साथ ही विभिन्न ब्रांड के ख़ाली बरदान भी पकड़े हैं। इस दौरान पुलिस ने नकली खाद के साथ नकली नमक बनाने की तैयारी भी पाई।

यह भी पढ़ें – बाइक और ट्राले में हुई जोरदार भिडंत, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल इंदौर रैफर 

इस दौरान टीम में निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी भानपुरा, उपनिरीक्षक बलवीर यादव, उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, उपनिरीक्षक ममता अलावा, सउनि मांगीलाल चौहान, सउनि गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी, सउनि गोबिन्द सिंह यादव, प्र. आर. सुशील यादव, रघुवीर सिंह, प्र. आर. सतीश ठाकुर, आर. बलराम पाटीदार, गोपाल झाला, राजपाल, आर. हेमंत पाटीदार, आर. धर्मेश बैरागी का सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें – जिस बस से उतरे उसी ने रिटायर्ड इंजीनियर को कुचला, आधा घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews