मंदसौर: सावन सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजन, श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ शहर के बस स्टैंड से मंदिर तक निशुल्क ऑटो सेवा की सुविधा भी मिलने वाली है।
Pashupatinath Mahadev Mandsaur

उज्जैन के महाकालेश्वर की तरह मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में सावन के सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इन भक्तों की सुविधा के लिए निशुल्क ऑटो सेवा शुरू की गई है। हर सोमवार को पशुपतिनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक ये सुविधा मिलेगी।

शहर के नेहरू बस स्टैंड, महाराणा प्रताप बस स्टैंड और मैनपुरिया फंटे से श्रद्धालुओं को मंदिर तक निशुल्क पहुंचाया जाएगा। सावन में दूर दराज से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदसौर आते हैं। बस स्टैंड से मंदिर तक उन्हें ज्यादा किराया और ऑटो की अनुपलब्धता जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जब नहीं होगी। इसके अलावा प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई है।

5 बजे खुले मंदिर के पट

सावन के पहले सोमवार पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के पास सुबह 5 बजे खोले गए। इसके बाद मंगला आरती और विशेष पूजन अर्चन हुआ। अब सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और मनोकामना अभिषेक जैसे अनुष्ठानों का क्रम जारी रहने वाला है।

कैसा रहेगा दिन भर का क्रम

दोपहर में पशुपतिनाथ महादेव की विशेष पूजा एवं महाआरती की जाने वाली है। शाम को संध्या आरती होगी। इस दौरान भजन कीर्तन और दर्शन का क्रम लगातार जारी रहेगा। रात्रि में शयन आरती के बाद निर्धारित समय पर मंदिर के पट बंद किए जाएंगे। दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भगवान को धतूरा, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सकते हैं।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं

सावन में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से सुचारू व्यवस्थाएं की गई है। प्रवेश से लेकर निकासी तक श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके इसके इंतजाम किए गए हैं। वाटरप्रूफ टेंट, कारपेट, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा व्यवस्था विद्युत व्यवस्था सहित आवश्यक तैयारियां की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews