मंदसौर और नीमच में खुलेंगे मेडिकल कालेज, 650 करोड़ रु. स्वीकृत

मंदसौर और नीमच में खुलेंगे मेडिकल कालेज, 650 करोड़ रु. स्वीकृत

मंदसौर| मंदसौर और नीमच को बड़ी सौगात मिली है|  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 325-325 करोड़ रुपए के मेडिकल कॉलेज स्वीकृत कर दिए।  इसमें 60 फीसदी (195 करोड़) केंद्र व 40 फीसदी (130 करोड़) राज्य सरकार का हिस्सा होगा।  स्वीकृति-पत्र सांसद सुधीर गुप्ता को प्राप्त हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज की मंजूरी से दोनों जिलों के विकास के मार्ग खुल गए हैं। मेडिकल कॉलेज से जिले के लोगों को हर तरह की चिकित्सा सुविधाएं कम दरों पर मिलने लगेंगी।

दोनों शहरों में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तय है| मंदसौर में संजीत रोड पर ग्राम भूखी के पास मगरे पर करीब 30 एकड़ जमीन सुरक्षित है। इसमें जिला अस्पताल को अपग्रेड करते हुए मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इससे इमरजेंसी सहित सभी सुविधाएं कॉलेज में पहुंचेंगी। नीमच में हवाई पट्‌टी के पास करीब 25 एकड़ जमीन है। तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर व निर्माण शुरू होगा। इसमें आठ से दस माह लग सकते हैं।  

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews