मंच पर बिना मास्क के बैठे रहे सांसद, सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां

मंच पर बिना मास्क के बैठे रहे सांसद, सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां

मंदसौर। तरुण राठौर| जिले में लगातार कोरोनो के मरीज मिल रहे है। ओर आज भी कोरोना के दो मरीज नए मिले है। जिसके बाद जिले में मरीजो की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। लेकिन जनप्रतिनिधि इसके परे नियमों का पालन करने बच रहे हैं| जिसका एक उदाहरण आज जिले में देखने को मिला। जब सत्ताधारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी उपचुनाव की तैयारी को लेकर बैठक करने मन्दसौर जिले में आए। इस बैठक में मन्दसौर जिले के 3 विधायक सहित सांसद व पार्टी के जिला अध्यक्ष , युवामोर्चा अध्यक्ष सहित पार्टी सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस बीच वहां मौजूद सासंद ने अपने मुंह पर मास्क नहीं लगा रखा था। जबकि राष्ट्रीय महासचिव सहित विधायको के चेहरे पर मास्क था, साथ ही इस बैठक में कोरोना को लेकर दिए गए सरकार के निर्देशों को दत्ता बताते हुए बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिसे वहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते कोई भी नजर नही आया। सबके सब राष्ट्रीय महासचिव को अपनी ताकत दिखाते नजर आए। और यही वजह रही कि हर कोई जन प्रतिनिधि कोरोना बीमारी की परवाह किए बिना बड़ी तादाब में अपने साथी लेकर बैठक में पहुंचे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews