व्यपारी की मौत के जिम्मेदार आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कोर्ट से भेजा जेल

व्यपारी की मौत के जिम्मेदार आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कोर्ट से भेजा जेल

मंदसौर, तरुण राठौर

नगर के गुटका व्यपारी की मौत के जिम्मेदार अल्ताफ व मुनव्वर को पुलिस द्वारा पैदल न्यायलय ले जाया गया है। वहां पर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है|

इस मामले में कोतवाली पुलिस कहना है कि अल्ताफ हुसैन के गुटका व्यपारी विश्वनाथ बागोरा की पत्नी के साथ अवैध संबध थे। जिसके चलते विश्वनाथ बागोरा ने कुछ समय पहले आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच में ये बात समाने आई थी। जिसके बाद अल्ताफ को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया था। साथ ही जिम के संचालक मुन्नवर को आरोपी बनाया गया था। क्योंकि अल्ताफ उसी की जिम में कोच था। और वहीं पर इन दोनों के बीच अवैध संबन्ध बने थे। जिसको लेकर गुटका व्यपारी तनाव थे। ओर इसी के चलते व्यपारी ने फांसी लगा ली थी।

गिरफ्तारी के बाद आज दोनों आरोपी अल्ताफ और मुनव्वर का शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस निकालते हुए मुख्यमार्ग से होते हुए कोर्ट में ले गए। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews