मंदसौर में शिक्षक दिवस पर जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयाेजन, नगर अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंदसौर में शिक्षक दिवस पर जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयाेजन, नगर अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Mandsaur News : आज देशभर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई जा रही है। जिसे लेकर सभी स्कूलों और कॉलेजों में छात्र अपने शिक्षकों का सम्मान कर रहे हैं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंदसौर नगर अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव ने शिक्षक दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 9 एवं 10 में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सर्वप्रथम कविता नरेंद्र यादव ने भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। जिसके बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू किया गया।

नगर में अनोखा प्रयास

बता दें कि यह अपने आप में एक अनोखा प्रयास है, जब कोई जनप्रतिनिधि जनता की सुनवाई के लिए स्वयं नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ उनके घर तक पहुंच रहा है। इस दौरान साफ-सफाई, पानी और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर अध्यक्ष ने संतोष व्यक्त किया। कुछ लोगों ने अपनी राशन कार्ड एवं बुजुर्ग पेंशन को लेकर अध्यक्ष को अपनी समस्या बताई। जिसे नगर कर्मचारियों ने तुरंत संज्ञान में लेकर उसका निराकरण करने का प्रयास किया। वहीं, जनता ने हाथ जोड़कर नगर अध्यक्ष का अभिवादन किया।

ये लोग रहे मौजूद

वार्ड वासी अभिवक्ता राजेश राठौर ने नगर में व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया एवं जल व्यवस्था को लेकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल जोशी, वार्ड 10 के पार्षद प्रतिनिधि नवीन फरक्या, जलकर सभापति बंटी अश्क सीएमओ सुरेश यादव, विशाल शर्मा, सुरेश चौधरी, समद, दांनगढ़ स्वच्छता प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, गौरव काला, जानकी पांडे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं कई समाजसेवी नागरिक उपस्थित रहे।

मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews