सरकारी स्कूल में नशे में धुत होकर पहुंचा शिक्षक, क्लास में बेसुध होकर गिरा, वीडियो वायरल

सरकारी स्कूल में नशे में धुत होकर पहुंचा शिक्षक, क्लास में बेसुध होकर गिरा, वीडियो वायरल

शामगढ़ मंदसौर, राकेश धनोतिया। आज हम आपको जो नजारा दिखाने जा रहे हैं, वो देखकर एकबारगी आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर हमारे बच्चों के साथ इस समाज का भविष्य कैसा होने वाला है। एक सरकारी स्कूल (government school) में मास्टरजी नशे (drunk teacher) में धुत होकर पहुंचे, और वे न सिर्फ डगमगाए बल्कि पूरी तरह बेसुध होकर वहीं क्लास में लोट गए।

जान मेरी मय ओ साग़र में पड़ी रहती है
मैं निकल कर भी निकलता नहीं मय-ख़ाने से

शासकीय माध्यमिक विद्यालय डाबला गुर्जर के शिक्षक (teacher) श्याम सुंदर महल की हालत देखकर तो कुछ ऐसा ही लग रहा है। ये मयखाने से निकलकर भी शायद निकल नहीं पाते, जहां जाते हैं खुद पूरी शराब (alcohol) की दुकान बनकर पहुंचते हैं। ये शिक्षा के मंदिर में भी कुछ ऐसी हालत में पहुंचे और फिर क्लास में बेसुध होकर गिर पड़े। आलम ये था कि मास्टरजी को कुछ होश नहीं था कि वो कहां हैं, किस हालत में हैं और उनके आसपास मासूम बच्चे हैं जो इन्हें इस हाल में देखकर जाने क्या सीखेंगे। अगर एक शिक्षक ही अपनी बुरी आदतों पर संयम नहीं रख पाता है और इस हाल में स्कूल तक जा पहुंचता है तो वो अपने विद्यार्थियों को आखिर क्या शिक्षा देगा। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है और मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य से प्रतिवेदन मांगा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews